कन्नौज, जून 8 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक को झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के सीवान जनपद के थाना कसाव क्षेत्र के एहसराव गांव निवासी विदेशीराम (45) पुत्र जद्दूराम अपने साथियों संजय कुमार (40) पुत्र लाला भगवान राम, हृदयनंद (42) पुत्र अंजूराम, लालू (20) तथा सुनील (22) पुत्रगण उमेशराम के साथ कार से अहमदाबाद जा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के मछैया गांव के निकट पहुंची थी। तभी कार चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार पहले डिवा...