सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सहारनपुर। करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने के साथ ही अब सहारनपुर की निगाहें अगले बड़े पड़ाव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर टिक गई हैं। प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेसवे का फीता काटे जाने के बाद यह साफ हो गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की नई धारा बहने जा रही है, लेकिन असली बदलाव तब दिखेगा जब प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा जमीन पर उतरेगा। देहरादून की तलहटी से सटे बिहारीगढ़ क्षेत्र का प्राकृतिक वातावरण, हरियाली और बेहतर कनेक्टिविटी इसे औद्योगिक निवेश के लिए बेहद मुफीद बनाते हैं। एक्सप्रेसवे के साथ प्रस्तावित कॉरिडोर सहारनपुर को सीधे राष्ट्रीय राजधानी और उत्तराखंड और देश-विदेश के बड़े बाजारों से जोड़ेगा, जिससे यहां का ट्रेड, बिजनेस और इंडस्ट्री सेक्टर नई रफ्तार पकड़ेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.