एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों ने बुलंद की आवाज
चंदौली, जुलाई 23 -- चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने कहा कि इसका विरोध जारी रहेगा। साथ ही जिला प्रशासन की देखरेख में संबंधित विभाग यूपीडा से वार्ता किए जाने की मांग किया। कहा कि वार्ता होने तक किसी भी प्रकार की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को स्थगित किया जाए। वहीं कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्या के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चे के संयोजक एवं भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर प्रस्तावित है। जिले में लगभग 35 किलोमीटर लम्बी सड़क बनेगी। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.