लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के ग्रीन फील्ड वाले हिस्से में एक्सप्रेसवे पर भविष्य में एक और लेन बढ़ाए जाने के लिए छोड़े गए हिस्से को पक्का किया जाएगा। यहां पर कच्ची मिट्टी पर बिछाई गई बजरी और रोड़ी पर सीमेंट का लेपन कर उसे एक्सप्रेसवे की सड़क की सतह से मिलाया जाएगा। यह कवायद बारिश के पानी को एक्सप्रेसवे की सड़क की सतह के निचले हिस्से की मिट्टी तक जाने से रोकने के लिए किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के किमी 64 पर 26 जुलाई को सड़क धंसने की पहली घटना सामने आने के बाद एनएचएआई ने उस हिस्से में तकरीबन 100 मीटर तक सड़क को उखाड़ कर नए सिरे से बनवा दिया था। यह भी पढ़ें- हल्की बारिश भी नहीं झेल पा रहा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, फिर धंसी सड़क, साइड लेन बनी तालाब इस मरम्मत कार्य को करवाने के बाद एनएचएआई ने राहत की सांस ली भी नहीं थी कि एक के बाद ए...