सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 160.300 पर हुई। ट्रक को चालक सुनील कुमार यादव पुत्र नागेश्वर यादव, निवासी जमुई, (बिहार) चला रहा था। वह पश्चिम बंगाल के धुलियान से बीड़ी लादकर हरियाणा के सोनीपत जा रहा था। बताया जाता है कि एक्सप्रेसवे पर सड़क मरम्मत के लिए किनारे गिट्टी डाली गई थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और ट्रक अचानक गिट्टी पर चढ़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे, यूपीडा पेट्रोलिंग टीम और कोरल पेट्रोलियम की टीम मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस टीम ने ...