एक्सप्रेसवे के अंडरपास में जलभराव, दो गांवों के चार हजार लोग परेशान
अमरोहा, मई 12 -- गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास से जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। किसानों के संग ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे का अंडरपास मंगरौला के नजदीक बना हुआ है। इस अंडरपास से मंगरौला व दौलतपुर कला के ग्रामीणों का आवागमन होता है। हल्की बूंदाबांदी में भी अंडरपास पानी से भर जाता है। इसकी वजह जल निकासी की व्यवस्था न होना बताया जा रहा है, जिसके चलते दोनों गांवों का संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। तमाम ग्रामीणों व किसानों को प्रतिदिन अंडरपास से होकर गुजरना पड़ता है। एक-दूसरे गांव में शिक्षा ग्रहण करने जाने वाले स्कूली बच्चे भी जल भराव से होकर गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास बहुत नीचा बनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.