एक्सप्रेसवे किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
सहारनपुर, जुलाई 3 -- गागलहेड़ी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांव हरोड़ा के निकट सड़क किनारे गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कानूनी कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मन्नत ढाबे के पास सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.