फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक नगरी में एक्सप्रेसवे, हाईवे और मुख्य सड़कें अवैध पार्किंग जोन में तब्दील होती जा रही हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सहित शहर की अंदरूनी सड़कों पर दिनभर भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिनसे सुबह-शाम लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं, दो दिन पहले पलवल में हुई कैंटर चालक की मौत मामले में एनएचएआई अधिकारियों पर केस दर्ज होने के बावजूद अवैध पार्किंग को लेकर अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। स्मार्ट सिटी में पार्किंग की बड़ी समस्या है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, केएल महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, 15, 16 सहित अनेक सड़कों पर गाड़ियां अवैध रूप से खड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.