मथुरा, जून 20 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के तीन बजे रोडवेज बस में पीछे से भिड़ने पर कार सवार औरेया निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गयी। इसके चलते एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। वहीं कार को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। बताया गया कि पिता-पुत्र व्यापारिक काम से जमुनानगर, हरियाणा जा रहे थे। विकासकुंज कॉलोनी, दिबियापुर, औरैया निवासी बिट्टू (26) अपने पिता परमहंस पांडेय (57) के साथ अपनी कार से आगरा होते हुए नोएडा की ओर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन-136 के समीप तड़के करीब तीन बजे कार आगे चल रही रोडवेज बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों पिता-पुत्र कार में फंस गये। घटना म...