नोएडा, अप्रैल 10 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। एक्सपो मार्ट सेंटर में शनिवार को एचसीएल सेलिब्रेशन कंसर्ट कार्यक्रम होगा। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक एक्सपो गोल चक्कर पर वाहनों के दबाव होने पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम के कारण वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस के मुताबिक एचसीएल के स्टीकर लगे वाहन और पास धारक विशिष्ट अतिथियों के वाहन एक्सपो मार्ट के 11 और 12 नंबर गेट से प्रवेश कर अंदर खड़े हो सकेंगे। अन्य लोगों के वाहन नासा गोलचक्कर पार्किंग में खड़े होंगे। यहां से पैदल कार्यक्रमस्थल तक पहुंचना होगा। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए हैं। पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम में करीब 25 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.