आगरा, मई 10 -- थाना छत्ता निवासी जूता कारोबारी मोहम्मद साबिर ने केरल की एक्सपोर्ट फर्म और उसके संचालकों पर 23.52 लाख रुपये के माल की धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित द्वारा कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार वह हींग की मंडी स्थित श्रीराम प्लाजा में एमरा शू कंपनी के नाम से जूता का थोक कारोबार करता है। आरोप है कि केरल स्थित मैसर्स ब्यास एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट के प्रोपराइटर वालियाकांड वीरनहाजी और उनके पुत्र शौकत अली व साहिल अली आगरा आए थे। उन्होंने खुद को एजेंट और प्रतिनिधि बनाने का प्रस्ताव देते हुए पुराने बकाए का भुगतान धीरे-धीरे करने का भरोसा दिया । वादी का कहना है कि भरोसा दिलाने के बाद आरोपियों ने दिसंबर 2022 और फरवीर 2023 में करीब 23 लाख 52 हजार 756 रुपये ...