संतकबीरनगर, मार्च 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की दो छात्राएं राज्यस्तरीय एक्सपोजर विजिट में शामिल होंगी। पूरे जनपद से केवल दो छात्राओं का ही चयन हुआ है। इसमें एक सांथा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलराई की है तो दूसरी छात्रा नाथनगर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया की है। दोनों छात्राएं 23 मार्च को एडी बेसिक गोरखपुर के साथ सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश में शामिल होने जाएंगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलराई की मेधावी छात्रा रितिका व नाथनगर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया की छात्रा स्नेहा इस एक्सपोजर विजिट में शामिल होने के लिए जाएंगी। इसका पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बेसिक शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.