एक्सपोजर विजिट पर गुजरात जाएंगे शिक्षक
इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। जिले के पीएमश्री विद्यालयों में शैक्षणिक परिवेश को बेहतर करने के लिए शिक्षकों को शैक्षणिक रुप से समृद्ध करने और नवीन शिक्षण विधाओ को सीखने के मकसद से एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को गुजरात भेजा गया है। इसमें विकास खण्ड बढ़पुरा के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय कांधनी की सहायक अध्यापिका निशा सक्सेना और विकास खण्ड भरथना के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय अकबरपुर के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र त्रिपाठी को चयनित किया गया है। यह दोनो शिक्षक गांधी नगर के जा रहे है। दोनों शिक्षक गुजरात के चुनिंदा पीएम श्री विद्यालयों का भ्रमण करके वहां की शिक्षा व्यवस्था को समझेंगे। यह तथा आईआईटी गांधीनगर का शैक्षिक भ्रमण करके तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी हासिल करेगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.