अलीगढ़, फरवरी 26 -- इगलास, संवाददाता। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तरह ब्लॉक इगलास की एक्पोजर विजिट बीआरसी इगलास से अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लाल बाबू द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व एवं खंड शिक्षा अधिकारी लाल बाबू द्विवेदी के मार्गदर्शन में इस एक्पोजर विजिट का संचालन एआरपी टीम द्वारा किया गया। जिसमें नोडल एआरपी रुचि गुप्ता, आशुतोष वशिष्ठ, सामाजिक मनीष भटनागर एवं हिंदी विजय प्रकाश ने सभी चयनित 100 बालक बालिकाओं को विश्व विद्यालय का भ्रमण कराया तथा विजिट के दौरान निर्देशन भी किया। विदित रहे कि इस विजिट में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा में चयनित ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के कुल 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने मौलाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.