भागलपुर, मई 4 -- बिहार के भागलपुर जिले को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु (Vikramshila Setu) के कुछ हिस्सों के गंगा नदी में समा जाने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस-प्रशासन पुल के हिस्से के टूटने की वजहों को लेकर तकनीकी पहलुओं की जांच में जुटा है तो वहीं आम लोग भी इस पुल का हश्र देख कर हैरान हैं। विक्रमशिला पुल की पोल संख्या 137 के पास कुछ दूर पुल का हिस्सा टूट गया है। ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पहले पुल पर 133 -134 पोल (भागलपुर की तरफ से पाया संख्या 4-5 के बीच) के पास पुल धंसा। धंसने की सूचना के साथ ही आवागमन रोक दिया गया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई। लेकिन थोड़ी देर बाद पुल का वह हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है।2001 में यूपी ब्रिज कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ने कराया था निर्माण विक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.