हरिद्वार, मार्च 27 -- सीएम हेल्पलाइन पर एक्सपायर खाद्य पदार्थ बेचने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। ई-कॉमर्स स्टोर प्रबंधन ने स्वीकारा कि डंप एरिया में रखी पैक्ड छाछ को नए कर्मचारी की गलती से ग्राहक को बेच दिया गया था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने शिवालिकनगर स्थित इस स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान डेयरी उत्पाद, ग्रॉसरी, फल और सब्जियों के लेबल की गहन जांच की गई। हालांकि, मौके पर कोई एक्सपायर खाद्य पदार्थ नहीं मिला, लेकिन जांच में स्टॉक प्रबंधन और बिलिंग प्रणाली में खामियां पाई गईं। पता चला कि इस स्टोर में 'फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट' और 'फर्स्ट एक्सपायर-फर्स्ट आउट' जैसे नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जरूरी अभिलेख भी मौके पर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.