मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो एक्सपायरी डेट के कफ सिरप पर नए रेपर चिपका कर सऊदी अरब भेजने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग विदेश भेजने के लिए एक्सपायरी सिरप की रीपैकेजिंग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पचेंडा फ्लाईओवर के पास एक घर में छापेमारी कर शादाब अली, बबलू उर्फ तुफान सिंह और दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 74 शीशी एक्सपायरी कफ सिरप और 1793 नए रेपर (92 शीट) और नगदी बरामद की हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरोह का चौथा सदस्य मोहम्मद वसीम मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.