एक्सपायरी वायल लगाने की होगी जांच
अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- सद्दरपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के ओप्थैल्मोलॉजी विभाग के वार्ड में एक्सपायरी मैनिटोल वायल लगाए जाने की सूचना सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वार्ड में ड्यूटी पर नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति के दौरान एक नर्सिंग छात्र द्वारा मरीज को मैनिटोल का एक्सपायरी वायल लगा दिया गया। वायल एक्सपायरी होने की जानकारी मिलते ही तत्काल उसे हटाकर निर्धारित दवा से बदल दिया गया। घटना की जानकारी विभाग द्वारा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव को दी गई। प्रधानाचार्य ने संबंधित विभाग से घटना की लिखित इंसीडेंट रिपोर्ट मांगी ली है। साथ ही मामले की जांच हेतु तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्य ने स्पष्ट कहा है कि जांच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.