एक्सपायरी वस्तुओं पर तारीख बदलकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी जिले के ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाने की टीम ने एक बड़े 'फूड टैंपरिंग' गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह एक्सपायर हो चुके इंटरनेशनल और नामी ब्रांड्स के खाने-पीने के सामानों की तारीख बदलकर उन्हें बाजार में बेचता था। इस मामले में कंपनी के मालिक समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 20 लाख रुपये से ज्यादा का एक्सपायर सामान और तारीख बदलने वाली मशीनें बरामद की गई हैं। डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि ओखला फेज-दो स्थित 'मेसर्स वेस्टेंड कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड' में बाल मजदूरी कराए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद एसडीएम, बदरपुर, एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन और एफएसएसएआई के अधिकारियों के साथ मिलकर एक जुलाई को फैक्टरी पर छापा मारा गया। फैक्टरी में कोई बाल मजदूर तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.