एक्सपायरी मसालों के पकड़े गए 157 कार्टन, नष्ट कराए गए
अयोध्या, जून 11 -- अयोध्या, संवाददाता। शासन के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में प्रयोग करने वाले मसालों की जांच के लिए विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दो सचल द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें एसके एजेन्सी रूदौली से एक नमूना मिर्च पाउडर , एक नमूना हल्दी पाउडर, अभय टेडर्स मवई चैराहा से एक नमूना हल्दी पाउडर, एक नमूना धनिया पाउडर तथा श्याम कृपा टेडर्स सोहावल से एक नमूना मीट मटन मसाला व एक नमूना धनिया पाउडर जांच व परीक्षण के लिए संग्रहीत किया गया। द्वितीय सचल दल द्वारा अर्चिता इण्डिया प्रालि गोसाईगंज से एक नमूना मिर्च पाउडर व एक नमूना हल्दी पाउडर का संकलित किया गया एवं एक्सपायरी पाए गए मीट मसालें के 25 , सब्जी मसाले के 20, गरम मसालें के 20 , छोले मसाले के 12, जलजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.