फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवादाता। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) की संयुक्त टीम ने डबुआ कॉलोनी में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने की शिकायत मिलने पर एक किराना दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 14 प्रकार की खद्य सामग्री नष्ट करवाई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि गली नंबर-1 स्थित राजेश कुमार की परचून की दुकान पर दूध, दही, कोल्ड ड्रिंक सहित सहित अन्य खाद्य उत्पादों को एक्सपायरी तिथि पार होने के बावजूद बेचा जा रहा है, जिससे आमजन की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। दुकानदार इससे तय कीमत से कम पर बेच रहा है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने एफएसओ पुनीत शर्मा के साथ दुकान पर पहुंचकर छापेमारी कर दी। मौके पर राजेश कुमार मौजूद मिला। टीम ने उससे एफएसएसएआई और ट्रेडिंग लाइसेंस देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.