हमीरपुर, मई 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक पीकर बीमार हुई युवती की शनिवार की देर रात इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। युवती की पांच दिन बाद आठ मई को शादी होने वाली थी। युवती संग कोल्डड्रिंक पीने वाले कुछ अन्य बच्चों को भी उल्टी के साथ चक्कर आने की शिकायत हुई थी। जिनकी उपचार के बाद हालत में सुधार हो गया था। युवती का दिन भर इलाज चलने के बाद जब हालत नहीं सुधरी तब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।मामला जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के गांव धाना का है। गांव निवासी हरिश्चंद्र निषाद की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू ने शनिवार को अपने गांव की दुकान से कोल्डड्रिंक मंगाई थी। मां गुलाबरानी स्वयं कोल्डड्रिंक लेने गई थी। घर पर खुशबू के अलावा कुछ अन्य बच्चों ने भी कोल्डड्रिंक पी थी, जिसके कुछ...