नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- पैदल चलना दुनिया की सबसे आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज में से एक है। यह न केवल आपके शरीर को फिट रखती है, बल्कि ये आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहतरीन है। आपने अक्सर लोगों को रोजाना 10,000 कदम चलने की सलाह देते हुए सुना होगा। रोजाना 10 हजार स्टेप चलना आजकल एक ग्लोबल फिटनेस स्टैंडर्ड बन चुका है। हालांकि, विज्ञान भी मानता है कि 10 हजार के आसपास स्टेप चलने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। सबसे पहला फायदा हार्ट को मिलता है। दरअसल, जब आप चलते हैं, तो आपका दिल तेजी से पंप करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। रोजाना 10,000 कदम चलने से स्ट्रोक और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है और यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। लेकिन रोजाना पैदल चलने के इस टारगेट को अचीव करना मुश्किल है। ऐसे में इंस्ट...