रिषिकेष, जून 10 -- ओशो मल्टी सर्विसेस में चल रहे सात दिवसीय निःशुल्क समर कैंप में विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर में प्रतिभागियों को योग, कला, एक्टिंग, टेलीविजन, फोटोग्राफी और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों की जानकारियां व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को आईएसबीटी रोड पर ओशो मल्टी सर्विसेस के सेंटर में समर कैंप के छठे दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुंबई के बॉलीवुड से आए लेखक डारेक्टर मोहित गाबा ने बच्चों को स्क्रीनप्ले राइटिंग के तत्वों और सीन डेवलपमेंट की जानकारी देकर, फिल्मी सीन तैयार करने की तकनीक समझाई और सीन करवाया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल ने रंगमंच की जानकारी साझा कर बच्चों को थियेटर एक्टिविटी के जरिए संगीत संयोजन की तकनीक से रूबरु करवाया। समर कैंप कोऑर्डिनेटर कृष्...