नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने शनिवार को अपनी EV (इलेक्ट्रिक वाहन) पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी कर दिया और सभी शहरवासियों से इसे पढ़ने की अपील करते हुए अगले 30 दिनों के भीतर अपना फीडबैक देने की अपील की है। वैसे भले ही आम जनता की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पर्यावरण विशेषज्ञों को सरकार का ये प्रस्ताव अभी से पसंद आ गया है और उन्होंने इसका स्वागत किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नीति में बैटरी रिसाइकिलिंग और उनके जीवनचक्र प्रबंधन पर ध्यान दिया गया है, जो कि इसे पिछली नीतियों से अलग और प्रभावी बनाता है। वहीं एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि यह पॉलिसी स्वच्छ हवा के अधिकार को सीधे जीवन के संवैधानिक अधिकार से जोड़ती है। हालांकि, विशेषज्ञों ने इस बात को लेकर आगाह भी किया है कि इस नीति की सफलता काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.