लखीसराय, अप्रैल 29 -- संतोष कुमार, लखीसराय। स्थानीय लखीसराय जेल में बंद दो एचआईवी संक्रमित मरीज के इलाज में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। दवा के अभाव में जेल में बंद दो एचआईवी संक्रमित कैदी क्रमशः 16 और 11 दिन से इलाज से वंचित हैं। जानकारी के अनुसार दोनों कैदियों में 13 एवं 18 अप्रैल को एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मगर इसके बावजूद जेल प्रशासन अब तक उनका समुचित इलाज शुरू नहीं कराया है। जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ की जानकारी अनुसार एचआईवी संक्रमण की पुष्टि होते ही संबंधित मरीज को तत्काल एआरटी एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी केंद्र से जोड़कर वायरल लोड जांच कराते हुए दवा शुरू कर देना अनिवार्य होता है। यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव : दवा के अभाव में जेल में बंद दो कैदी 16 व 11 दिन से संक्रमण के इलाज से वंचित सूत्रों की माने तो जमुई जिला के बरहट थान...