लखीसराय, मार्च 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय लखीसराय जिला के मंडलकारा में बंद तीन बीमार कैदियों की जान के साथ गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सदर अस्पताल से हायर संस्थान के लिए रेफर किए जाने के लगभग एक माह बाद भी इन कैदियों को बेहतर इलाज के लिए जेल प्रशासन के द्वारा हायर संस्थान नहीं ले जाया गया है। इस स्थिति को लेकर सदर अस्पताल प्रबंधन ने चिंता जाहिर की है। डीएस डॉ राकेश कुमार ने शुक्रवार को जेल प्रशासन को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अस्पताल से रेफर किए जाने के बावजूद कैदियों को हायर सेंटर नहीं ले जाया गया है। जिससे उनकी स्थिति को लेकर अनहोनी की आशंका बनी हुई है। डीएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कैदियों को किसी प्रकार की कठिनाई या उनके साथ स्वास्थ्य संबंधी अनह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.