जमुई, जून 25 -- झाझा, निज संवाददाता अरूण बोहरा स्वास्थ्य विभाग के नाम पर सालों पूर्व बना एक नया भवन,गुजरे सालों में नया से अब पुराना भी हो चला है,पर हैरानी की बड़ी बात यह कि जिस विभाग के नाम पर उक्त भवन नजर आ रहा है,उस स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर तक नहीं है। अजब-गजब हाल और हैरान करने वाली यह स्थिति झाझा के बाराजोर,धपरी में स्थित एक भवन के मामले में सामने आती मिली है। बता दें कि धपरी गांव में बिल्कुल सड़क किनारे स्थित व सालों पूर्व निर्मित उक्त 'नवनिर्मित' भवन की सामने की दीवार पर ही काफी मोटे अक्षरों में,हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,धपरी,झाझा (जमुई) लिखा है। उक्त नामकरण से स्पष्ट है कि उक्त भवन निर्विवाद रूप से स्वास्थ्य विभाग के स्वामित्व वाला भवन है। किंतु,उक्त भवन में स्वास्थ्य संबंधी कभी किसी भी प्रकार की ...