जमशेदपुर, जुलाई 23 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर की ओर से देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं में से एक जैट 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 जुलाई से ही पंजीकरण शुरू है, जो 6 दिसंबर 2026 तक होगा। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा का स्कोर देश भर के 250 से अधिक शीर्ष बिजनेस स्कूलों द्वारा स्वीकार किया जाता है और इसका आयोजन देश भर के 100 से अधिक शहरों में किया जाता है। गौरतलब है कि एक्सएलआरआई देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में शुमार है। यह भी पढ़ें- CLAT 2027: क्लैट 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 6 दिसंबर 2026 को होगी परीक्षा यह भी पढ़ें- छह दिसंबर को होगी परीक्षा, तीन अगस्त से आवेदन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...