एक्सएलआरआई में छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- बिष्टुपुर थाना अंतर्गत एक्सएलआरआई में फाइनल ईयर के छात्र ओम पोद्दार (22) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर एक्सएलआरआई हॉस्टल के कमरे में ओम पलंग पर अचेत अवस्था में पाया गया। उसे तत्काल टी एम एच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओम कोलकाता का रहने वाला। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद देर रात परिजन शहर पहुंचे। शनिवार को ओम के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को ओम अपने साथियों के साथ गणेश पूजा मेला घूमने गया था। हॉस्टल आने के बाद उसने खाना खाया और सोने चला गया। शुक्रवार दोपहर उसका शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संस्थान ने इसपर ऑफिसियल बयान देने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.