एक्सएलआरआई जमशेदपुर में 21 से 23 नवंबर तक सजेगी एंसेंबल वल्हला की महफिल
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई जमशेदपुर में आगामी 21 से 23 नवंबर 2026 तक वार्षिक सांस्कृतिक और प्रबंधन उत्सव 'एंसेंबल वल्हला 2026' का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महाकुंभ में देश भर के शीर्ष शिक्षण संस्थानों के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इस वर्ष उत्सव में 30 से अधिक रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विजेताओं के लिए 10 लाख रुपये से अधिक के आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण इसके प्रो-शो होने वाले हैं, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी 22 नवंबर को लोकप्रिय गायक बेनी दयाल अपनी सुरीली प्रस्तुति देंगे, जबकि तीसरे और अंतिम दिन 23 नवंबर को मशहूर संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान अपने शानदार संगीत से समां बांधेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.