जमशेदपुर, मार्च 30 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर द्वारा 30 और 31 मार्च 2026 को दो दिवसीय सेमिनार और कार्यप्रणाली कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम आईसीएसएसआर परियोजना (2024-25) के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है, जो 'विजन विकसित भारत@2047' के राष्ट्रीय लक्ष्यों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।दो दिनों के इस आयोजन में शैक्षणिक जगत के दिग्गज अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईआईटी बॉम्बे, आईआईएम उदयपुर और एक्सआरआई के वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल हो रहे हैं, जो शोधार्थियों और छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य मौखिक, दृश्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की बारीकियों का गहन अन्वेषण करना है। विशेष रूप से इस बात पर चर्चा की जाएगी कि किस प्रकार भारत की समृद्ध पारंपरिक...