जमशेदपुर, जून 27 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने वैश्विक स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराते हुए लेवल 5 पॉजिटिव इम्पैक्ट रेटिंग-2026 हासिल की है। यह वैश्विक सम्मान जिम्मेदार प्रबंधन शिक्षा के माध्यम से समाज में सार्थक बदलाव लाने और भविष्य के कुशल नेतृत्व को तैयार करने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पॉजिटिव इम्पैक्ट रेटिंग एक वैश्विक और मुख्य रूप से छात्रों द्वारा संचालित पहल है, जो बिजनेस स्कूलों का मूल्यांकन इस आधार पर करती है कि वे सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिकता, स्थिरता, और सुशासन में कितना योगदान दे रहे हैं। यह रेटिंग इस बात की भी जांच करती है कि संस्थान भविष्य के प्रबंधकों को समकालीन सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए कितना सक्षम बना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...