जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर के बिजनेस मैनेजमेंट सत्र 2025-27 के द्वितीय वर्ष के 22 वर्षीय छात्र ओम पोद्दार की शुक्रवार को हॉस्टल के कमरे में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले ओम अस्थमा से पीड़ित था और पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका था। इस घटना के बाद से संस्थान और छात्रों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ओम अपने दोस्तों के साथ गणेश पूजा मेला घूमने गया था। हॉस्टल लौटने के बाद खाना खाया और सोने चला गया। देर रात अचानक सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। उस वक्त इनहेलर उपलब्ध नहीं था, जिसके बाद साथियों को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- Delhi News: गुवाहाटी में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद होम स्टे सील, बिना आईडी युवक के साथ पांच बार यहां रही थी दोस्तों ने तुरंत कैंपस से इंतजाम इनहेल...