एक्सएलआरआई के मेटामॉरफोस में एआई युग की कार्य संस्कृति पर मंथन
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- एक्सएलआरआई के दूसरे एचआर कॉन्क्लेव 'मेटामॉरफोस 2026' में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में बदलती कार्य संस्कृति और कौशल विकास पर मंथन हुआ। इसमें 80 से अधिक संगठनों के वरिष्ठ मानव संसाधन (एचआर) लीडर्स ने हिस्सा लिया। चर्चा एआई के कारण संगठनात्मक संरचना और जवाबदेही में आने वाले बदलावों पर केंद्रित रही। आईसीआईसीआई बैंक के संदीप बख्शी ने नेतृत्व क्षमता, सत्यनिष्ठा और दीर्घकालिक सोच से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान एक्सएलआरआई के सेंटर फॉर एचआरडी ने एक श्वेत पत्र (व्हाइट पेपर) भी जारी किया, जिसमें 160 से अधिक वरिष्ठ पेशेवरों के सर्वेक्षण के आधार पर भविष्य की एचआर भूमिकाओं का खाका खींचा गया है। कॉन्क्लेव तकनीक के कारण बदलते नेतृत्व और कार्यबल की चुनौतियों से निपटने पर केंद्रित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.