एक्सएलआरआई के प्रोफेसरों ने किया पलाशबनी पंचायत का दौरा
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- एक्सएलआरआई के प्रोफेसरों और प्रतिनिधियों के एक दल ने जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत पलाशबनी पंचायत का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के जीवन, संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, स्वास्थ्य, खेती तथा जल-जंगल-जमीन से जुड़ी उनकी प्रतिबद्धता को करीब से समझना था। साथ ही गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और सामुदायिक विकास कार्यों की जानकारी लेना भी उद्देश्य था। दल ने पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी दैनिक जीवन, सामाजिक परिस्थितियों और प्रमुख समस्याओं को जाना। उन्होंने आदिवासी संस्कृति, परंपराओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी भी ली।बिदु चंदन ट्रस्ट फॉर ट्राइबल सेल्फ एम्पावरमेंट ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.