जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- एक्सएलआरआई के पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप कार्यक्रम ने अपने पहले बैच के दीक्षांत समारोह और दूसरे बैच के स्वागत का ऐतिहासिक आयोजन किया। वरिष्ठ पेशेवरों के लिए निर्मित इस हाइब्रिड पाठ्यक्रम को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस वर्ष के प्रथम बैच में छह सरकारी और छह स्व-प्रायोजित अधिकारियों सहित बारह अनुभवी पेशेवर शामिल रहे, जिन्होंने सार्वजनिक नीति और प्रशासन की जटिलताओं का गहन अध्ययन किया।कार्यक्रम के उद्घाटन एवं दीक्षांत समारोह में सामाजिक विकास परिषद के निदेशक अतुल कुमार तिवारी और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के सीईओ अंबर दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने अपने तीन दशकों से अधिक के प्रशासनिक और उद्योग अनुभव से छात्रों को अवगत कराया। साथ ही, विविध पृष्ठभूमियों वाले नए बैच ...