जमशेदपुर, फरवरी 27 -- टेल्को थाना अंतर्गत ट्रक पार्क के पास रहने वाले आर्यन राज (20) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की है। सुबह आर्यन के पिता वीरेंद्र कुमार सिंह ने आर्यन को अचेत अवस्था में पाया और उसे तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार आर्यन ने 12वीं की पढ़ाई टेल्को के विद्या भारती चिन्मय विद्यालय से पूरी की थी और एक्सएलआरआई से कंपनी सेक्रेटरी की पढ़ाई कर रहा था। आर्यन की मां बैंगलोर गई थी और वह पिता के साथ घर पर अकेला था। गुरुवार को उसने जहर खा लिया। हालांकि परिजन घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.