जमशेदपुर, जुलाई 13 -- एक्सएलआरआई के एग्जीक्यूटिव एजुकेशन विंग 'एक्सलीड' ने मुंबई आधारित डेल कार्नेगी इंडिया के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। दोनों संस्थानों के बीच हुए इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) का मुख्य उद्देश्य प्रबंधन शिक्षा और कॉर्पोरेट लीडरशिप में विश्व स्तरीय व्यावहारिक क्षमताओं को शामिल करना है। इस गठबंधन के जरिए एक्सएलआरआई की शैक्षणिक उत्कृष्टता और डेल कार्नेगी के व्यावहारिक कौशल विकास के सदी पुराने अनुभव को एक साथ लाया गया है, जो तेजी से बदलते वैश्विक कारोबारी माहौल में पेशेवरों को तैयार करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...