एक्सईएन बढ़ाएं मजदूरों की संख्या, दुरुस्त कराएं खुदी सड़कें
फिरोजाबाद, मई 4 -- नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सोमवार को फिरोजाबाद में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। वहीं विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए खोदी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग रखी। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता कर रहीं नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार ने विकास योजनाओं की देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अधिकारी ईमानदारी और निष्ठा के साथ समय से कार्य पूर्ण करें। जल जीवन मिशन की समीक्षा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कें तत्काल दुरुस्त की जाएं, ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। योजना के तहत 564 गांवों में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जतो हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को मजदूरों की संख्या बढ़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.