बांदा, जुलाई 16 -- बांदा। जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य व समाजसेवी अधिवक्ता ब्रजभूषण सिंह यादव ने लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएन पर 2.88 करोड़ रुपये की अनियमितता का आरोप लगाया है। मंडलायुक्त दिए प्रार्थनापत्र में जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वर्ष2025-26 में लघु सिंचाई विभाग ने विकास खंड बड़ोखर खुर्द, जसपुरा,तिंदवारी, महुआ, नरैनी व बिसंडा में परती भूमि विकास व मेड़बंदी के कार्ययोजना में जमकर घपला किया है। पुरानी बंधियों के आधार पर एक्सईएन व एई ने करोड़ों की सरकारी धनराशि का बंदरबाट कर लिया। उच्च स्तरीय जांच कराने से पूरा भ्रष्टाचार सामने आ जाएगा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...