उन्नाव, अगस्त 12 -- शुक्लागंज, संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गंगाघाट रेलवे स्टेशन के कायाकल्प कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को लखनऊ गति शक्ति के एक्सईएन एस.सी. श्रीवास्तव निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन के विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता एवं समय सीमा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एस.सी. श्रीवास्तव मंगलवार दोपहर स्टेशन पर पहुंचे और सबसे पहले तैयार किए गए फाउंडेशन का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने रिटेनिंग वॉल के पास चल रहे मिट्टी के समतलीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था ए.के. बिल्डर्स के इंजीनियर पंकज दिवाकर को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 31 अगस्त तक फाउंडेशन के ऊपर ग्राउंड फ्लोर की स...