एक्सईएन, एसडीओ और जेई को कारण बताओ नोटिस
गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत वितरण खंड टाउनहाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार, विद्युत उपखंड रुस्तमपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे लालडिग्गी उपखंड के एसडीओ राजेश चौहान और लालडिग्गी उपकेंद्र के जेई संदीप कुमार को शुक्रवार को नियम 10 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं जेई संदीप कुमार को परीक्षण खंड में स्थानांतरित कर दिया गया। यह कार्रवाई विद्युत नगरीय वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी ने की है। अधिशासी अभियंता टाउनहाल, एसडीओ लालडिग्गी पर विभागीय कार्यों के प्रति शिथिलता पर्यवेक्षण, कार्यों में घोर लापरवाही, अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रणहीनता एवं अक्षमता के साथ ही समय रहते विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही न किया जाना तथा कर्मचारियों की गतिविधियों की निगरानी न करने का आरोप है।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.