रांची, अप्रैल 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी (एक्सआईपीटी), बरगावां, नामकुम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) शाखा सहित चार नए डिप्लोमा कोर्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान के सचिव डॉ जोसफ मरियानुस कुजूर ने बताया कि इस नई शाखा को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्यता प्राप्त है। संस्थान की ओर से अत्याधुनिक लैब, डिजिटल लर्निंग संसाधन, अनुभवी शिक्षकों और उद्योग उन्मुख पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाएगी। नए शुरू किए गए पाठ्यक्रमों में- डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) में 120 सीटें, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ईईई) में 120 सीटें, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉ...