रांची, सितम्बर 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची में शुक्रवार को स्विचऑन फाउंडेशन और सारथी-झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के सहयोग से मूव फॉर अर्थ सिम्पोजियम-2026, का आयोजन किया गया। इनोवेशन और पार्टनरशिप के जरिए एफपीओ के विकास को तेज करना, विषय पर आयोजित संगोष्ठी में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत और टिकाऊ ग्रामीण उद्यम के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर ने कहा कि एफपीओ को पेशेवर रूप से संचालित व्यवसायों के रूप में विकसित करने की जरूरत है, ताकि किसानों को बाजार और बेहतर मूल्य तक पहुंच मिल सके। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एफपीओ से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहीं महिलाएं : कोंगाड़ी उन्होंने टिकाऊ खेती, स्वच्छ ऊर्जा और युवाओं के नेतृत्व ...