रांची, मई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) का 65वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें सत्र 2024-26 के 318 विद्यार्थियों को पीजीडीएम डिप्लोमा प्रदान किया गया। समारोह में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के 121, रूरल मैनेजमेंट के 74, फाइनेंशियल मैनेजमेंट के 62 और मार्केटिंग मैनेजमेंट के 61 विद्यार्थियों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की। समारोह के मुख्य अतिथि एडवेंट इंटरनेशनल के ऑपरेटिंग पार्टनर और पेप्सिको इंडिया के पूर्व चेयरमैन डी शिवकुमार ने उपाधिक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में सफलता उन्हीं को मिलेगी जो निरंतर सीखने, नवाचार और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सिर्फ करियर बनाने तक सीमित न ...