मोतिहारी, जून 4 -- मोतिहारी,नसं। मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल की घटना के बाद सीएस एक्शन मोड में आ गए हैं। सदर अस्पताल के गली स्थित एमएस हॉस्पिटल निजी नर्सिंग होम को कागजात नहीं दिखाने के आरोप में सील करवा दिया है। इस हॉस्पिटल में आईसीयू के साथ साथ अन्य बेड भी था। इस हॉस्पिटल को छापेमारी टीम ने डॉक्टर का सर्टिफिकेट व नर्सिंग होम का निबंधन की कागजात की मांग की थी। मगर कई रोज बीत जाने के बाद भी कागजात नहीं दिया गया। इसके अलावा इस हॉस्पिटल पर मरीज के सर्जरी और इलाज में लापरवाही का भी मोखलिशपुर के गोविंद सिंह ने आरोप लगा जांच की मांग सीएस से की थी। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल आग: लापता मरीजों की खोज में खाक छान रही पुलिस, निजी अस्पतालों में कैसे पहुंचे? गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हॉस्पिटल के लापरवाही के कारण उसकी पत्नी का प्रसव से प...