नई दिल्ली, मार्च 29 -- नेपाल की सत्ता में आते की बालेन सरकार एक्शन मोड में है। नेपाली पुलिस ने रविवार को धन शोधन मामले में पूर्व ऊर्जा मंत्री और कांग्रेस नेता दीक खड्का को गिरफ्तार कर लिया।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) के प्रवक्ता शिव कुमार श्रेष्ठ के हवाले से बताया कि सीआईबी ने सुबह खड्का को हिरासत में ले लिया। धन शोधन जांच विभाग से अनुरोध प्राप्त होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। बता दें कि पिछले साल जेन जी विरोध प्रदर्शन के दौरान ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें खड्का और पूर्व प्रधानमंत्रियों शेर बहादुर देउबा एवं पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के आवास पर जले हुए नोटों के टुकड़े दिख रहे थे। बाद में फोरेंसिक प्रयोगशाला परीक्षणों के माध्यम से इन निष्कर्षों की पुष्टि की गई।ऊर्जा, जल संसाधन और ...