सीधी, मार्च 22 -- प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को आकस्मिक दौरे पर सीधी पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर की गई शिकायतों के साथ ही विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए फीडबैक लिया। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री एक्शन मोड पर नजर आए। उन्होंने सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को हटाते हुए जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनबाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट भी किया।सीएम बोले- लगातार पहुंच रहीं शिकायतें सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अचानक दौरे ने प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल मचा दी है। सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने जहां जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और पीड़ितों से मुलाकात की, वहीं अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अ...