साहिबगंज, अप्रैल 25 -- बोरियो। डीसी दीपक कुमार दुबे ने शनिवार को प्रखंड के शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया । मौके पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। डीसी ने निरीक्षण की शुरुआत स्थानीय राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय से की । उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की उपस्थिति व पठन-पाठन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विषयों की समझ एवं विद्यालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्रधानाचार्य की अनुपस्थिति को गंभीरता से संज्ञान में ली गई। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीसी ने प्रध...